बिजली कनेक्शन के लिए दस्तावेज: घरेलू, व्यवसाय एवं कमर्शियल कनेक्शन के लिए जरुरी दस्तावेज जाने

बिजली कनेक्शन रसीद अपने आप में एक दस्तावेज है. इसलिए, बिजली कंपनी बिजली कनेक्शन प्रदान करने करने के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की मांग करती है. कंपनी बिजली कनेक्शन प्रकार जैसे घरेलु, व्यावसायिक या औद्योगिक के अनुसार अलग-अलग डाक्यूमेंट्स मांगती है.

किसी भी बिजली कंपनी में कनेक्शन के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि किस प्रकार का बिजली कनेक्शन के लिए कौन सा डाक्यूमेंट्स चाहिए. यदि अधूरे दस्तावेज जमा करते है, तो बिजली कनेक्शन पास कराने में समस्या आ सकती है. इस लेख में मैंने सभी प्रकार के कनेक्शन के लिए डाक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान किया है.

बिजली कनेक्शन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

बिजली कनेक्शन पास करवाने हेतु उपभोक्ता को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें किस प्रकार की बिजली कनेक्शन जैसे 3 फेस , सिंगल फेज, घरेलू कनेक्शन, थ्री फेस आदि लेना है और कौन सा डाक्यूमेंट्स लगेगा.

सामान्य बिजली कनेक्शन के लिए डाक्यूमेंट्स

घर के लिए बिजली कनेक्शन लेने हेतु इस प्रकार के डाक्यूमेंट्स लगते है.

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रेंट एग्रीमेंट
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट्स

नोट: आइडेंटिटी प्रूव के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि में से कोई एक तथा एड्रेस प्रूव के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक एवं प्रॉपर्टी प्रूव के लिए रजिस्टर्ड सेल डीड, लीज डीड, हाउस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि में से कोई एक लगेगा.

व्यावसायिक बिजली कनेक्शन के लिए डाक्यूमेंट्स

  • ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज
  • कमर्शियल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • Industrial Registration या DIC Certificate
  • कंपनी के लिए निगमन प्रमाण पत्र

कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए दस्तावेज

पहचान पत्र (Identity Proof):

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड

एड्रेस प्रूव (Address Proof):

  • रेंट एग्रीमेंट
  • प्रॉपर्टी टैक्स रसीद
  • रजिस्ट्री/सेल डीड

प्रॉपर्टी दस्तावेज:

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्री
  • मकान मालिक से NOC (यदि किराये पर है)
  • म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से स्वीकृति सर्टिफिकेट

व्यवसाय संबंधित दस्तावेज:

  • GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • दुकान और एस्टाब्लिश्मेंट लाइसेंस (Shop and Establishment License)
  • व्यवसाय रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र

अन्य दस्तावेज:

  • बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन पत्र
  • लोड सैंक्शन लेटर (जैसे 5 kW, 10 kW)
  • इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट

नोट: अधिक जानकारी एवं सुझाव के लिए बिजली ऑफिस में जाए और डाक्यूमेंट्स सम्बंधित सभी जानकारी अधिकारी से प्राप्त करे. क्योंकि कनेक्शन के अनुसार डाक्यूमेंट्स अलग-अलग हो सकता है.

कृषि बिजली कनेक्शन जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • ऊपर बताए गए सभी सामान्य दस्तावेज
  • लैंड ओनरशिप प्रूव
  • खेती का प्रूव (जैसे फसल विवरण यासिंचाई रिकॉर्ड)
  • बोरवेल का विवरण
  • सिंचाई विभाग, PWD या राजस्व विभाग से NOC
  • बैंक खाता विवरण

टेम्पररी बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • परिसर मालिक से NOC
  • कोई कार्यक्रम करना है उसका विवरण
  • मोबाइल नंबर

इंडस्ट्रियल बिजली कनेक्शन के लिए डाक्यूमेंट्स

पहचान पत्र (Identity Proof):

  • कंपनी मालिक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (कंपनी का)

एड्रेस प्रूव (Address Proof):

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्री/सेल डीड
  • म्यूनिसिपल टैक्स रसीद

प्रॉपर्टी दस्तावेज:

  • प्रॉपर्टी दस्तावेज
  • मकान मालिक से NOC (यदि किराये पर है)
  • लैंड यूज सर्टिफिकेट

औद्योगिक दस्तावेज:

  • उद्योग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जैसे: MSME सर्टिफिकेट, DIC रजिस्ट्रेशन)
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • फैक्ट्री लाइसेंस
  • PCB से NOC

Note: राज्य के बिजली वितरण करने वाली कंपनी के अनुसार बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में लगने वाले documents भिन्न हो सकते है. अतः बिजली विभाग में संपर्क मौजूदा डाक्यूमेंट्स डिटेल्स पता करे.

निष्कर्ष

उपरोक्त दस्तावेज के मदद से नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है. सबसे पहले बिजली विभाग में जाए और कनेक्शन हेतु फॉर्म प्राप्त करे. फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे तथा आवश्यक बिजली कनेक्शन के लिए दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ लगाए. अब निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म को बिजली ऑफिस में जमा कर दे. आपके डाक्यूमेंट्स की जाँच कर कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा.

FAQs

Q. बिजली कनेक्शन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

पासपोर्ट साइज फोटो
ड्राइविंग लाइसेंस
राशन कार्ड
पहचान पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट
पैन कार्ड
जमीन का पेपर, आदि.

Q. बिजली कनेक्शन के लिए कितना खर्चा आता है?

बिजली कनेक्शन का खर्च कनेक्शन के प्रकार, लोड, क्षेत्र, और राज्य के नियमों पर निर्भर करता है, जो लगभग इस प्रकार है.
घरेलू बिजली कनेक्शन: 1,500 से 3,500 रूपये
कमर्शियल कनेक्शन: 5,000 से 15,000 रूपये
इंडस्ट्रियल कनेक्शन: 20,000 से 1,00,000 रूपये से अधिक
टेम्पररी कनेक्शन: 2,000 से 10,000 रूपये
कृषि कनेक्शन: 11,000 से 31,000 रूपये
ध्यान दे, एक्साक्ट बिजली कनेक्शन खर्च जानने के लिए बिजली ऑफिस में संपर्क करे.

Q. क्या बिजली कनेक्शन के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

हाँ, बिजली कनेक्शन के लिए आधार कार्ड देना जरुरी है. आधार कार्ड आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूव दोनों है. साथ में अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स भी देना अनिवार्य है, इसके बिना कनेक्शन नही मिलेगा.

Q. बिजली कनेक्शन के लिए प्रॉपर्टी दस्तावेज क्यों चाहिए?

नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रॉपर्टी दस्तावेज इसलिए देना अनिवार्य है की आप जिस जगह पर कनेक्शन प्राप्त करना चाहते है, वह आपकी है या नही. प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स यह सुनिश्चित करता है कि कानूनी रूप से उस प्रॉपर्टी के मालिक है.

Leave a Comment